Girl in a jacket
HomeEntertainmentUK07 Rider Anurag Dobhal के हक में उतरे Munawar Faruqui, फैंस से...

UK07 Rider Anurag Dobhal के हक में उतरे Munawar Faruqui, फैंस से की खास अपील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: UK07 राइडर के नाम से मशहूर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोबाल इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोबाल एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अनुराग की तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग हजारों फैंस के साथ बात करते हुए इमोशनल हो गए और तभी उनकी गाड़ी अचानक के साथ डिवाइडर से जा भिड़ी। ऐसे में कई लोगों का यह मानना है कि अनुराग ने आत्महत्या की कोशिश की है। अब कई सितारे अनुराग के सपोर्ट में उतरे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मुनव्वर ने दिया मैसेज

अनुराग ने दुर्घटना से पहले कई बार खुद यूट्यूब व्लॉग और इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया है कि वो डिप्रेशन में है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे लंबा एक वीडियो शेयर करके कहा था कि उनके माता-पिता ने उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। भाई भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। घरवालों से परेशान होकर उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। व्लॉग में अनुराग ने आत्महत्या करने के बारे में भी हिंट दिया था। वो रोते-बिलखते दिख रहे थे। अनुराग के वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने जहां उन्हें सपोर्ट किया था तो कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया था। अनुराग को ट्रोल करते हुए कहा कि वो व्यूज के लिए नाटक कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अनुराग के आंसुओं को झूठा बताकर उन्हें ट्रोल भी किया। ऐसे में अब मुनव्वर फारुकी और एक्टर अली गोनी अनुराग के सपोर्ट में आए हैं। मुनव्वर और अली ने अनुराग के डिप्रेशन का मजाक उड़ाने और उन्हें ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मुनव्वर ने आगे कहा कि – ‘हम हमेशा कहते हैं कि मेंटल हेल्थ सीरियस चीज है कोई परेशान है तो उसके बारे में बात करो। मगर जब कोई इंसान अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करता है तो हम लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। इंटरनेट को ये क्या बना दिया है तुम लोगों ने कोई परेशानी बता रहा है तो कह रहे हो कि व्यूज के लिए कर रहा है। कम से कम कंसीडर तो करो लेकिन यदि व्यूज के लिए कोई नहीं कर रहा है तो कौन जिम्मेदार होगा’।

किसी भी मर्द की जिंदगी में उसके परिवार की प्रॉब्लम्स से बढ़कर कुछ नहीं होता प्लीज किसी को ट्रोल मत करो। जोक मारने के लिए कई चीजें मिल जाएंगी। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि किसी के दुख को देख ही न पाओ। मुनव्वर ने लोगों को समझाते हुए कहा कि – ‘सुसाइड किसी चीज का हल नहीं है यदि परेशान हो कोई भी प्रॉब्लम हो तो सुसाइड करने की कोशिश कभी मत करना।

अब कैसे है अनुराग डोबाल?

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने यूट्यूबर को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि अनुराग इस समय आईसीयू में है। अनुराग के मैनेजर ने बताया कि – उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है फिलहाल वो आईसीयू में है। उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टर्स और बाकी लोगों के टच में हैं। हमें सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद खासकर उन फैंस का धन्यवाद जिन्होंने मुझे उनका पता लगाने और उनकी मदद करने में सहायता की। यही कमाया है। यूके भाई ने आप नहीं होते तो क्या होता जितना आप फैंस को थैंक्यू कहूं कम है। कुछ नहीं होने देंगे भाई’।

मीडिया से की रिकवेस्ट

रोहित नाम के यूजर ने यूके राइडर की हेल्थ पर अपडेट दिया है और उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि – ‘मैं सभी मीडिया के लोगों से यह रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज थोड़ा सब्र रखें इस समय कोई अपनी जिंदगी से लड़ रहा है और आपको मसाला चाहिए। इसके अलावा उन्होंने फैंस को बताते हुए लिखा कि अनुराग अस्पताल में दाखिल हैं और हम उसकी देखभाल कर रहे हैं प्लीज उसे फोन न करें।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -