कोटाः 2 सांडों की लड़ाई में 85 साल के बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। सांड गली में खड़ी एक कार के पास लड़ रहे थे। इस दौरान एक सांड दुकान की सीढ़ियों पर चढ़ गया और बुजुर्ग को टक्कर मारकर गिरा दिया। घटना के बाद बुजुर्ग को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा सुभाष नगर इलाके में शनिवार दोपहर का है, जिसका सीसीटीवी आज सामने आया है।
An old man caught in a bullfight di*s 😰😳#viralvideo #shockingvideo #breakingnews #Trending
Postponed #DishaPatani #deprem Rain pic.twitter.com/0VZ8sSSaRv
— Encounter India (@Encounter_India) June 3, 2025
जानकारी मुताबिक, बुजुर्ग देवकरण गुर्जर अपने घर से कुछ ही दूरी पर हाथ में लाठी लेकर गली में टहल रहे थे। इस दौरान सांड़ों की लड़ाई को देखकर वे दुकान की सीढ़ियों पर आगे बनी खाली जगह पर खड़े हो गए। इस बीच एक सांड भी दुकान की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ता है और बुजुर्ग को टक्कर मारकर गिरा देता है। इसके बाद एक युवक सांड को भगाकर बुजुर्ग को संभालता है। इस दौरान सारी घटना उनके पड़ोसी राकेश नायक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
पड़ोसी राकेश नायक ने बताया कि बुजुर्ग हर दिन की तरह गली में टहल रहे थे। चीख सुनकर पड़ोसी और उनके परिवार वाले बाहर आए तो वे दुकान के बाहर गिरे मिले। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया।