Girl in a jacket
HomeEntertainmentGadar-2 रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने किया कोर्ट में सरेंडर, देखें...

Gadar-2 रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने किया कोर्ट में सरेंडर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शनिवार को एक फिल्म से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को हाजिर होने का निर्देश दिया है। अमीषा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। यह मामला वर्ष 2018 के नवंबर महीने का है। इस दौरान अमीषा पटेल ने देसी मैजिक नाम की एक फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। उन्होंने इसके लिए पैसे लिए लेकिन काम नहीं किया और पैसे भी वापिस नहीं किए। 

मामले की बात करें तो अमीषा पटेल के खिलाफ रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले अजय कुमार सिंह की किसी कार्यक्रम के वक्त एक्ट्रेस अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। इस दौरान ही देसी मैजिक नामक फिल्म बनाने को लेकर अमीषा पटेल ने 2.5 करोड़ रुपये ले लिए। उन्होंने ना तो फिल्म में काम किया और ना तो उन्होंने फिल्म में काम करने को लेकर जो पैसे लिए थे वो भी वापिस नहीं किए।

अजय ने इस केस में ये भी बताया है कि अमीषा की ओर से जब फिल्म बनाने को लेकर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने अमीषा से पैसे वापिस मांगे। लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से जो चेक दिया गया वो बाउंस हो गया। अब इस केस के सिलसिले में अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सीनियर डिवीजन जज बीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर कर दिया। यहां पर उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड भरने के बाद जमानत दे दी गई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -