Homereligiousइस दिन से शुरु होगी Amarnath Yatra, जानें कैसे करें Registration?

इस दिन से शुरु होगी Amarnath Yatra, जानें कैसे करें Registration?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा 2026 की घोषणा हो गई है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस साल की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरु होगी। इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन से शुरु होगी। इस बार यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

यात्रा के औपचारिक आरंभ से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए पहले पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन यानी की 29 जून 2026 को संपन्न होगी। इसी दिन से यात्रा के लिए आध्यात्मिक वातावरण तैयार हो जाता है।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

खराब मौसम के कारण से जल्द खत्म होने वाली अमरनाथ यात्रा 4.14 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ के प्रबंधन के लिए अग्रिम पंजीकरण जरुरी है। इस साल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरु हो जाएगी।

भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। देशभर में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक, पीएनबी (PNB), एसबीआई (SBI) और यस बैंक (Yes Bank) की 554 शाखाओं पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य प्रमाणपत्र है जरुरी

अमरनाथ की यात्रा ज्यादा ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाली होती है। ऐसे में पंजीकरण के लिए अधिकृत डॉक्टरों के द्वारा जारी किया गया है। अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरुरी है। बिना स्वास्थ्य जांच और वैध परमिट के किसी भी यात्री को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यात्रा मार्ग और तैयारी

यह यात्रा पारंपरिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग दोनों ही रास्तों से संचालित की जाएगी। प्रशासन ने भक्तों के लिए सुरक्षा, चिकित्सा शिविर और ठहरने की व्यवस्था को अभी से अंतिम रुप देना शुरु कर दिया है। तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो अपने साथ गर्म कपड़े और जरुरी दवाईयां रखें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -