.
AmritsarPunjab News: 10 किलो हेरोइन AK-47 और AK-56 सहित 3 गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन AK-47 और AK-56 सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः देहात पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार बरामद किए है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 2 असलट राइफलें बरामद की गई हैं, जिनमें एक AK-47 और एक AK-56 शामिल है। इसके अलावा 4 मैगजीन, कुछ कारतूस और 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई। पुलिस मुताबिक यह बरामदगी सीमा पार से चल रहे एक बड़े सग्लिंग नेटवर्क की ओर इशारा करती है। इस मामले की सबसे अहम बात यह सामने आई है कि कथित तौर पर एक पूरा परिवार ही इस सग्लिंग मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।

पुलिस द्वारा मुख्य किंगपिन के रूप में संदीप सिंह का नाम सामने लाया गया है। उसकी पत्नी कमलजीत कौर और साला विक्रमजीत सिंह भी इस नेटवर्क में शामिल होने की बात पुलिस द्वारा बताई गई है। जांच के दौरान मुल्जमान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नए मॉडस ऑपरेंडी का भी खुलासा हुआ है। पुलिस मुताबिक मुल्जमान ने अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित एक बाग में लेबर का ठेका लिया हुआ था। इस काम की आड़ में वह सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली खेप को हासिल करते थे और आगे इसे अपने नेटवर्क के जरिए पहुंचाते थे। पुलिस अधिकारियों मुताबिक इस पूरे मॉड्यूल की गतिविधि के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर देहात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की अगुवाई में पुलिस टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए हथियारों और हेरोइन की यह बड़ी खेप बरामद की। अब पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हुए हैं और इसमें पाकिस्तान बेस्ड हैंडलरों की क्या भूमिका है। इसके अलावा सीमा पार से खेप भेजने वाले हैंडलरों और भारत में इसे प्राप्त कर आगे सप्लाई करने वाले एजंटों के बारे में भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ्तारी और बरामदगी होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरोली में भव्यता के साथ मनाई प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती

हजारों लोग हुए समारोह में शामिल, गुरदास मान की...

CM Saini ने पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन...

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल...

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम हलके में दी 25.34 करोड़ की सौगात

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला...

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन के 18 पद

ऊना,सुशील पंडित: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा मेडिकल...

हरोली में भव्यता के साथ मनाई प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती

हजारों लोग हुए समारोह में शामिल, गुरदास मान की प्रस्तुति ने बांधा समां ऊना,सुशील पंडित: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती...

CM Saini ने पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ‘आइडिया से इनोवेशन और इनोवेशन से समाधान’ की अवधारणा को साकार करने तथा अकादमिक शोध,...

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित...

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम हलके में दी 25.34 करोड़ की सौगात

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आज तोशाम विधानसभा...