Girl in a jacket
HomeHimachalलड़कों के सब जूनियर में आदर्श राणा प्रमुख और आदित्या उपप्रमुख

लड़कों के सब जूनियर में आदर्श राणा प्रमुख और आदित्या उपप्रमुख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मानसी राणा हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान नियुक्त, आरुषि उपप्रमुख
ऊना/सुशील पंडित : थ्रो बॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से झारखंड के चांडिल में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थ्रो बॉल खेल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सब जूनियर टीम का चयन प्रक्रिया और अभ्यास मैच का आयोजन हुआ । वहीं पर जूनियर टीम की लडकियों में मानसी राणा को टीम प्रमुख और आरुषि को उप प्रमुख लड़कों के सब जूनियर में आदर्श राणा को टीम प्रमुख और आदित्या को उप प्रमुख बनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार के सम्मानित एन एस एस वॉलिंटर रिशिव चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है। खेल बच्चों की मानसिक क्षमताओं के विकास में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। हिमाचल की टीम 25 दिसंबर को हिमाचल से चांडिल झारखंड में जाएगी। खिलाड़ियों को परिचय पत्र भी वितरित किए। थ्रो बॉल के लिए हिमाचल के कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर ज़िलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बहीं पर मानसी राणा तथा आदर्श ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय कोच यशवीर सिंह, थ्रो बाल ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया तथा कहा कि जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।और हिमाचल टीम को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित करने के लिए पुरी जान लगा देंगे। सब जूनियर टीम में अनुष्का, आरुषि, अंजलि, मानसी राणा, वर्षा रानी, अंशिका राणा, दीया शर्मा, शिवानी ठाकुर, आकांक्षी, आकृति शर्मा, राधिका शर्मा, कृतिका और लड़कों में अनुराग राणा, आदर्श राणा, करण देव, अभिनव भाटिया, सत्यम शर्मा, भार्गव शर्मा, आदर्श शर्मा, रोहन ठाकुर, आदित्य राणा, अक्षित ठाकुर, पुष्पित, अक्षित शर्मा, आशीष शर्मा, अनुराग शर्मा, ललित को चयनित किए गए । इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर, अक्षय शर्मा, पूर्ण, तीक्ष्ण, नीरज नरेश, अजय, यशवीर, इंदु बाला, राजिंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -