.
Himachalराजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य  सतदेव भारद्वाज सेवानिवृत्त 

राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य  सतदेव भारद्वाज सेवानिवृत्त 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय उत्कृष्ट महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर कार्यरत सतदेव भारद्वाज आज सेवानिवृत्त हो गए।  महाविद्यालय के मीडिया सम्नवयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि स्व. श्री दौलत राम भारद्वाज व स्वर्गीय श्रीमती राम प्यारी देवी के घर 10 अप्रैल, 1965 को जालंधर में जन्में कार्यवाहक प्राचार्य सतदेव भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में लगभग 34 वर्षों की सेवा देने के बाद 29 अप्रैल, 2023 को  सेवानिवृत्त हुए। उनकी स्नातक की शिक्षा डीएवी कॉलेज जालंधर तथा स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान की शिक्षा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर पंजाब से हुई। कार्यवाहक प्राचार्य भारद्वाज ने 05 मई, 1989 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार (कुल्लू) से बतौर प्रवक्ता भौतिक विज्ञान विषय में अध्यापन कार्य शुरू किया था। आपका चयन वर्ष 1995 में उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान में हुआ। 13 दिसंबर, 1995 को आपने राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर (शिमला) में पदभार ग्रहण किया। आपने अपने सेवा काल में कई महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य किया। आप अप्रैल 2022 से अद्यावधि तक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यवाहक प्राचार्य पर पर कार्यरत रहे। 

महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य ने सभी छात्रों, प्राध्यापकों, स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों तथा मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सेवानिवृत्त प्राचार्य, सेवानिवृत्त प्राध्यापक तथा वर्तमान में कार्यरत प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar-Kapurthala रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 5 वर्षीय बेटे सहित पिता की मौत

कपूरथलाः कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास ट्रक...

Jalandhar News: छिंज मेले में पैसों को लेकर चेयरमैन और अध्यक्ष में हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नूरमहल में छिंज मेले में पैसों के हिसाब को लेकर विवाद हो गया। विवाद लोगों से उगाही...

Asian Games 2026 में भारत की कबड्डी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, जापान की टीम को चटाई धूल

खेल: जापान में चल रही एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। भारत की कबड्डी टीम...

Jalandhar-Kapurthala रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 5 वर्षीय बेटे सहित पिता की मौत

कपूरथलाः कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था...

नगर परिषद के चेयरमैन की वोटिंग से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा, Toll Plaza पर रोके 18 कांग्रेस पार्षद, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर आधी रात के बाद से हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा शुरू हुआ। राजस्थान के तिजारा नगर...