Girl in a jacket
HomeRashifalABVP-SFI कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

ABVP-SFI कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: हिमाचल की राजधानी के समरहिल स्थित विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राएं कॉपी-पेन नहीं बल्कि डंडे और लोहे की रॉड लेकर आते हैं। जिस विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपए खर्च कर पढ़ाई के लिए बनाया गया है, वह लड़ाई का अखाड़ा बना हुआ है। मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आज सुबह दोनों छात्र संगठनों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर वार करने के लिए पहुंच गए। यही नहीं, पुलिस के रोकने के बावजूद कई कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर पथराव भी किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऑफ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में छात्र-छात्राएं आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहली लड़ाई पिंक पेटल चौक पर हो रही है। जहां छात्र संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चला रहे हैं।

एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद विश्वविद्यालय में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शिमला पुलिस ने भी बड़ी संख्या में सुरक्षा तैनात कर दी है। छात्र संगठनों के इस लड़ाई की वजह से विश्वविद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। पढ़ाई करने के लिए यहां पहुंचने वाले छात्रों में भी डर का माहौल है। साथ ही यहां सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर छात्र नेताओं के पास लड़ाई होते ही लोहे की रॉड और डंडे कहां से आ जाते हैं। यह विश्वविद्यालय प्रशासन और शिमला की स्मार्ट पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े करता है। सभी के मन में सवाल है कि विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए बना संस्थान है या लड़ाई के लिए बना अखाड़ा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -