HomeNationalPublic Toilet में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत...

Public Toilet में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः एक पब्लिक टॉयलेट में युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक टॉयलेट में अंदर जाने के करीब डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकला जिसके बाद स्टाफ ने ट्रैक्सी ड्राइवरों की मदद से टॉयलेट का गेट तोड़ा तो वह शीट पर अचेत अवस्था में बैठा था। स्टाफ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक कुलदीप गुर्जर (28) निवासी दौसा की मौत नशे के ओवरडोज से होने का शक जताया गया है। घटना की सूचना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने का घेराव किया। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक लोगों ने नशे के खिलाफ थाने पर जमकर प्रदर्शन किया।

वहीं ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक कुलदीप गुर्जर निवासी बनेठा, दौसा नशे का आदी था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसके चाचा उसे नशा छुड़वाने के लिए दवाई दिलाने जयपुर लाए थे, लेकिन युवक मौका पाकर उनसे अलग हो गया। थानाधिकारी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि थाने से कुछ ही दूरी पर खुले में आसानी से नशे की सामग्री खरीदी और बेची जा रही है। उन्होंने स्थानीय महिला अंगूरी सांसी और कालू सांसी पर नशे की खेप बेचने का आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाने का घेराव कर लोग उच्चाधिकारियों से बात करने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद करीब साढ़े 9 बजे एसीपी लक्ष्मी सुथार से बातचीत हुई। लोगों ने एसीपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कार्रवाई के लिए सात दिन का समय दिया है। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -