Girl in a jacket
HomeHaryanaनिर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी करता युवक काबू, साथी फरार, देखें वीडियो

निर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी करता युवक काबू, साथी फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः शहर में एक निर्माणाधीन मकान से लोहे का सरिया चोरी करने का प्रयास करने वाले एक युवक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। हालांकि घटना के दौरान काबू किए गए युवक का साथी फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को काबू करके साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवक के साथ पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12ए निवासी जय मलिक ने बताया कि उनके मकान नंबर 627 में मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को दो युवक मकान की ग्रिल फांदकर अंदर घुस गए और वहां पड़े लोहे के सरिये इकट्ठे करने लगे। इसी दौरान गली के चौकीदार धीरज की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार हंगामा होते ही एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कांस्टेबल विपिन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। जय मलिक ने शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले उनके मकान से करीब 65 फुट लंबी एसी की कॉपर पाइप भी चोरी हो चुकी है।

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -