अमृतसर: अजनाला में महाशिवरात्रि के मौके पर पिछले कई सालों से एक अनोखी परंपरा निभाई जा रही है। यहां स्थानीय शिव परिवार लंगर भंडार कमेटी की ओर से श्रद्धालु माता-पार्वती का परिवार बनकर फतेहगढ़ चूड़ियां में भगवान शिव को शगुन चढ़ाने जाते हैं। शगुन अर्पित करने के बाद पूरे बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है।
रात को मैरिज पैलेस में भगवान शिव और माता-पार्वती के विवाह की रस्में निभाई जाती है। देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ-साथ मनाया जा रहा है। अजनाला में यह अनोखी पहल लोगों की आस्था और धार्मिक परंपरा की खास उदाहरण बन रही है।