Loading...
Girl in a jacket
HomeNationalBoard Exam देने जा रही छात्रा अचानक चक्कर खाकर गिरी, अस्पताल में...

Board Exam देने जा रही छात्रा अचानक चक्कर खाकर गिरी, अस्पताल में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बांसवाड़ाः 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने जा रही छात्रा की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल से स्कूल पेपर देने जा रही थी कि रास्ते में अचानक गिरकर बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते सज्जनगढ़ एसएचओ धनपत सिंह ने बताया कि सज्जनगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागवा की 12वीं की छात्रा पूजा कुमारी मीणा की मौत हुई है। वह शनिवार सुबह 8:30 बजे अपनी सहेलियों के साथ 12वीं बोर्ड का कृषि विज्ञान का पेपर देने जा रही थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। छात्रा के परिजनों के प्रतापगढ़ से यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

प्रिंसिपल ने FIR दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि पूजा कुमारी मीणा निवासी अरनोद (प्रतापगढ़) बालिका छात्रावास सागवा से स्कूल की ओर आ रही थी। इसी दौरान वह रास्ते में चक्कर खाकर गिर गई। उसकी सहेलियां, जिला परिषद सदस्य नरसिंह निनामा, स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने तत्काल छात्रा को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सज्जनगढ़ पहुंचाया। इस दौरान वार्डन प्रियंका चरपोटा भी साथ रहीं। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से इलाके व स्कूल में शोक की लहर है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page