सलूंबरः जिले के झल्लारा इलाके में रविवार सुबह बांसवाड़ा से उदयपुर जा रही एक चलती स्लीपर कोच बस को आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते बस में सवार ड्राइवर, क्लीनर और अन्य लोगों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
चलती Sleeper Coach Bus बनी आ\ग का गोला, यात्रियों में मचा हड़\कंप#SleeperBusFire #BusFire #PassengerPanic #FireIncident #BreakingNews #RoadSafety #EmergencyAlert #AccidentNews #encounternews #AyatollahKhamenei #WorldWar3 #dubaiattack pic.twitter.com/4VvOLUkETp
— Encounter India (@Encounter_India) March 1, 2026
जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अपनी रफ्तार में चल रही थी कि तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। बस रुकते ही यात्रियों ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, कुछ ही देर बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक रुकवा दिया। आग इतनी विकराल थी कि स्थानीय स्तर पर उसे बुझाना संभव नहीं था। आनन-फानन में सलूंबर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का केवल लोहे का ढांचा ही बचा था। इस हादसे की वजह से बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यात्री और राहगीर करीब डेढ से 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चलती बस में आग कैसे लगी।