.
Nationalराज टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानों को...

राज टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूरतः गुजरात के सूरत के सूरत शहर के पर्वत पाटिया इलाके में स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई और 8वीं मंजिल तक पहुंच गई। इस घटना में आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के कारोबारी और स्थानीय लोग घबराकर बाहर निकल आए। लोगों द्वार घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सूरत में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा कि करीब 7 बजकर 14 मिनट पर उन्हें आग लगने को लेकर कॉल आया था। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां यहां पर भेजी गई। यहां पर आग बड़ी थी करीब 20-22 फायर टेंडर की मदद से अब पूरी तरह से आग काबू में है। टॉप फ्लोर पर फायर-फाइटिंग चालू है। वर्तमान में, लगभग 150 फायर ब्रिगेड जवान आग बुझाने और बचाव कार्य में लगे थे।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले लिफ्ट के केबल में लगी, जिसके बाद यह तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। आग मुख्य रूप से तीसरी, पांचवी और नौवीं मंजिल पर फैली थी। मार्केट के भीतर पॉलिस्टर कपड़े का भारी स्टॉक होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में 20 से अधिक दुकानें आ गई हैं। कपड़े के स्टॉक के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग ने इसे ब्रिगेड कॉल घोषित किया है। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत की जानकारी अभी तक सामने नही आई ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...