.
Haryana Govtखेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया देशभक्ति का ऐतिहासिक...

खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया देशभक्ति का ऐतिहासिक अध्याय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

चंडीगढ़: देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान का विराट दृश्य गुरुवार को पलवल में देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रदेश के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री श्री गौरव गौतम के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ निकले इस देशभक्ति के कारवां ने पलवल के इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ दिया।

सुबह पलवल पुलिस लाइन से शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे शहर के विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जनसैलाब भी बढ़ता चला गया। सडक़ के दोनों ओर हाथों में तिरंगा लिए खड़े नागरिक, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष, देशभक्ति गीतों की गूंज और विशाल तिरंगे के नीचे कदम से कदम मिलाकर चलता जनसमूह पूरे वातावरण को अद्भुत बना रहा था।

यात्रा का करीब 20 स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। कहीं पुष्पवर्षा से तिरंगे का अभिनंदन हुआ तो कहीं ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सबसे खास बात यह रही कि इस आयोजन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। स्कूली बच्चों, शिक्षकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।

पुलिस लाइन से शुरू हुआ देशभक्ति का विराट कारवां

तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ पलवल पुलिस लाइन से हुआ। जैसे ही 5 किलोमीटर लंबा विशाल तिरंगा यात्रा के साथ आगे बढ़ा, वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। तिरंगे की विशालता ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में लोगों ने हाथ उठाकर अभिवादन किया और भारत माता के जयकारों से आसमान गूंज उठा।

पुलिस लाइन से निकलने के बाद यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां नागरिक पहले से ही इसके स्वागत के लिए तैयार खड़े दिखाई दिए। अनेक स्थानों पर लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। बच्चों के हाथों में छोटे तिरंगे थे, जबकि युवाओं ने भी बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।

स्कूली बच्चों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ यात्रा के स्वागत के लिए पहुंचे। बच्चों के हाथों में तिरंगे और चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई स्थानों पर विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। पलवल की जनता ने जिस उत्साह के साथ तिरंगे का सम्मान किया है, वह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। देशभक्ति किसी एक व्यक्ति, संगठन या वर्ग की भावना नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय के दिल में बसती है। तिरंगा हम सभी को एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

खेल मंत्री ने यात्रा में शामिल नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पलवल जिला उपायुक्त डॉ. जितेंद्र छिल्लर, पुलिस कप्तान नितीश अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग मैजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...