Girl in a jacket
HomeNationalDumper और Car में भीषण टक्कर, एक डॉक्टर की मौत, दूसरा कोमा...

Dumper और Car में भीषण टक्कर, एक डॉक्टर की मौत, दूसरा कोमा में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पालीः डंपर और कार की टक्कर में डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। वहीं एक डॉक्टर गंभीर घायल होकर कोमा में है। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी देते एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि नया गांव रोड पर गुर्जर छात्रावास के पास कार के साइड में चल रहे डंपर ने अचानक टर्न ले लिया। कार सवार डॉक्टर ने तुरंत ब्रेक लगाए। इसके बावजूद कार डंपर से टकरा गई और हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे जालोर के दांता (सांचौर) निवासी डॉक्टर शैलेष विश्नोई (34) पुत्र बाबूलाल विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पाली के धिंगाणा (जैतपुर) निवासी डॉक्टर गौरवसिंह (30) पुत्र देवीसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सिर में गहरी चोट के कारण वे कोमा में हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों डॉक्टर पाली के जन हॉस्पिटल में सेवा दे रहे थे और हॉस्पिटल के पीछे किराए के मकान में रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों डॉक्टरों के परिजन पाली पहुंचे। डॉक्टर शैलेष ने साल 2020-21 में नेपाल से MBBS की डिग्री ली थी। पिछले करीब चार साल से पाली में थे। पहले उन्होंने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सेवा दी थी। करीब 6 महीने पहले नया गांव रोड स्थित जन हॉस्पिटल जॉइन किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -