हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आए रणबीर कपूर, जानें कब होगी फिल्म लॉन्च 

हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आए रणबीर कपूर, जानें कब होगी फिल्म लॉन्च 

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'एनीमल' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी अरसे से इंतजार कर रहें हैं। अब फिल्म मेकर्स ने इसका प्री-टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के प्री-टीजर को देखकर लग रहा है कि रणबीर 'एनीमल' में भरपूर एक्शन के साथ दिखाई देने वाले हैं। 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनीमल' जिसे भूषण कुमार ने बनाया है, एक क्लासिक स्टोरी है जिसमें रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त 2023 को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। 'एनीमल' के प्री-टीजर को देखने के बाद दर्शकों फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब वे रणबीर कपूर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।