Breaking Newsआप के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी...

आप के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर : राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले माना जा रहा था कि चुनाव में सिर्फ दो पार्टियां आमने-सामने होंगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कांग्रेस और भाजपा के साथ ही प्रदेश में तीसरा मोर्चा यानी की आम आदमी पार्टी भी सक्रीय हो गई है। ऐसे में अब दोनों पार्टियों के लिए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ऐलान किया है कि राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आप अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व अन्य पार्टियों के साथ आप के भी महागठबंधन में शामिल होने की खबरों के बीच उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म देता नजर आ रहा है।

बिना रिश्वत राजस्थान में नहीं होता कोई काम

प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने उदयपुर में कहा कि राजस्थान में कोई भी विभाग बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा। मुख्यमंत्री गहलोत भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं। लोकसेवकों द्वारा समय पर काम करने वाले कानून को गहलोत सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में लागू किया था, जिसके बाद चुनाव आ गए और सरकार बदल गई और भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा ने इसे नजरअंदाज किए रखा। अब इस बार गहलोत सरकार ने 181 का लॉलीपोप पकड़ा दिया है, उस पर सुनवाई क्या होती है, यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध का ग्राफ तो जबर्दस्त बड़ा है, उसमें भी महिला अपराधों में बढ़ोतरी से राजस्थान की छवि धूमिल हो रही है।

आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री

पालीवाल ने कहा कि बिजली बिलों में छूट की बात को उपलब्धि बता रहे सीएम गहलोत यह बताएं कि कितने लोगों का बिल जीरो हुआ। सरचार्ज का चार्ज लगाकर लोगों के बिलों में झटका दे ही दिया गया है। जबकि, राजस्थान के गंगानगर में हुई आप की सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल घोषणा कर चुके हैं कि राजस्थान में सरकार आई तो 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से आप में जॉइनिंग अभियान शुरू होने वाला है। बिना नाम बताए उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त आईपीएस, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर्स सहित भाजपा-कांग्रेस के भी कुछ लोग आप पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों की राजस्थान में सरकार बनती रही है, लेकिन भ्रष्टाचार कभी थमा नहीं। लेकिन, दोनों ही पार्टिंयों में ईमानदार लोग भी हैं, ऐसे लोग आप के सम्पर्क में हैं। यदि वे आना चाहेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा।

महाभारत की तरह होगा राजस्थान का चुनाव

पालीवाल ने बताया कि राजस्थान का चुनाव भाजपा-कांग्रेस से आम आदमी के लिए महाभारत की तरह होगा। चुनाव से चार-पांच माह पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इनमें आम आदमी के बीच अच्छी छवि वाले प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुजरात, पंजाब और दिल्ली से भी वे कार्यकर्ता व पदाधिकारी राजस्थान के चुनावी मैदान में मोर्चा संभालेंगे जिन्होंने वहां पर चुनावी मोर्चा संभाला था। केन्द्र में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस के साथ शामिल होने के सवाल पर पालीवाल ने कहा कि आप के लिए देशहित और आम आदमी का हित पहले है। यही देखकर केन्द्रीय नेतृत्व अपना निर्णय करेगा कि कहां क्या उचित रहेगा। आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगे हैं, न्यायपालिका में साबित नहीं हुए हैं। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...