Himachalपरिवहन निगम की देनदारी समयबद्ध तरीके से निपटाने का करेंगे हर संभव...

परिवहन निगम की देनदारी समयबद्ध तरीके से निपटाने का करेंगे हर संभव प्रयास: मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
3 फीसदी महंगाई भत्ता और एक्स ग्रेशिया लाभ में बढ़ौतरी के आदेश किए जारी, करीब 15 हजार कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा लाभ
उपमुख्यमंत्री ने कहा- निगम के निदेशक मंडल के निर्णयों पर लगाई गई मुहर
ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबित देनदारियों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने निगम की वित्तीय हालात को सुधारने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि समय समय पर कर्मचारियों-पेंशनरों के देय लाभ जारी करने के लिए भी सरकार कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के निगम के निदेशक मंडल के फैसले को आज अधिसूचित किया गया है। इससे निगम के करीब 15 हजार कर्मचारी और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इस निर्णय से अब निगम के कर्मचारियों को 31 फीसदी से बजाए 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। भत्ता 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निदेशक मंडल के एक्स ग्रेशिया लाभ में बढ़ौतरी किए जाने के फैसले पर भी आज आदेश जारी किया गया है। इसके तहत पूर्व में निगम के नियमित कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर न्यूनतम लाभ 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपए और अधिकतम 1 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए किया गया है। इसी तरह अनुबंध कर्मचारी के लिए यह लाभ न्यूनतम 20 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपए और अधिकतम लाभ 75 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में गठित पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के निर्णयों को सिरे चढ़ाने के लिए निगम प्रयासरत है। निदेशक मंडल के निर्णयों के अनुसार पथ परिवहन निगम आय के साधन जुटाने और विभिन्न निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्रवाई कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...