Breaking Newsदिन दहाड़े सड़क पर गाड़ी रोकर बंदूक के बल पर कारोबारी के...

दिन दहाड़े सड़क पर गाड़ी रोकर बंदूक के बल पर कारोबारी के कर्मचारियों से लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण है प्रगति मैदान टनल में हुई 2 लाख रुपये की लूट। यहां हथियार की नोक पर बदमाशों ने कैब रोककर एक शख्स से दो लाख रुपये लूट लिए। घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 बदमाश 2 मोटर साइकिलों पर सवार होकर आते हैं और फिर बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पटेल साजन कुमार नाम के शख्स ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है। 24 जून को वो अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले। उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था। दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब बुक की और रिंग रोड पर गुरुग्राम जाते समय वो प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर कैब रोकी और बैग लूट लिया। जिसमें करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थे।

इसके बाद लूट के इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिनदहाड़े हुई ये वारदात, जो दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एक बार फिर उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने लिखा, ‘एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए राह बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें।

हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाता है।’ पुलिस ने मामले में  आईपीसी की धारा 397 (डकैती, या मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे शिकायतकर्ताओं, उनके नियोक्ता और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई अंदर का आदमी तो शामिल नहीं था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...