.
Internationalभारत और पाकिस्तान के बीच आज होगी कांटे की टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगी कांटे की टक्कर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर एशिया कप में भिड़ते दिखाई देंगे, जो अभी कुछ दूर है। लेकिन खेल के मैदान पर अगर दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता का लुत्फ लेना है तो आज ये दोनों देश फुटबॉल के मैदान पर भिड़ते दिखाई देंगे। भारत में आज से सैफ कप (साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन कप 2023) की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 8 बार के चैम्पियन भारत का मुकाबला पाकिस्तान से बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में होगा। फीफा रैंकिंग में भारत 98वें पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान इस रैंकिंग में उससे कोसो दूर 195वीं रैंकिंग पर है।

लेकिन जानकारों का मानना है कि खराब रैंकिंग के बावजूद पाकिस्तान उलटफेर करने में माहिर है ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होगा। हालांकि पाकिस्तान ने कभी भी सैफ कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है। फुटबॉल के खेल में दोनों देश पहली साल 1959 में भिड़े थे. इसके बाद से दोनों देश यहां भी पूरे जुनून के साथ एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई देते हैं। पिछले कुछ सालों में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। पिछले 5 मैचों में से भारत ने 4 में जीत दर्ज की है।

साल 2018 सैफ कप में जब दोनों देश आपस में भिड़े थे। तब भारत ने उसे 3-1 से धोया था। आज एक बार फिर सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम से हसन बशीर के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान के बीच SAFF चैंपियनशिप का मैच बुधवार शाम 7:30 (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने...

Jalandhar सहित Punjab भर में आज भी बसों की हड़ताल, यात्री हुए बेहाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ऐसे में...

कार ड्राइवर को दो दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, तोड़े दोनों पैर

मोहालीः ढाकौली में एक कार ड्राइवर पर जानलेवा हमले की कथित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।...

पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में ED की Raid

चंडीगढ़ः सेक्टर 17 में पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ED की टीम के अधिकारियों ने छापेमारी...

होटल में घुसकर मालकिन और उसकी बहन के साथ ASI ने की मारपीट, देखें CCTV

मोहाली: होटल मालिकन द्वारा पुलिस को महीना न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल की मालकिन...