Breaking Newsदर्दनाक हादसाः ट्रक और बस की भयानक टक्कर में 15 की मौत,...

दर्दनाक हादसाः ट्रक और बस की भयानक टक्कर में 15 की मौत, पीएम ने जताया दुख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैनिटोबा: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में वीरवार को एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और बुर्जुगों से भरी एक बस के बीच में टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। कनाडा की पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि कारबेरी शहर के पास हादसा होने के बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस यूनिट मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

आरसीएमपी मैनिटोबा के अधिकारी रॉब हिल ने संवाददाताओं से दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 25 लोगों को ले जा रही एक बस हाईवे वन और हाईवे फाइव के चौराहे पर एक सेमी से टकरा गई। मिनीबस में ज्यादातर लोग बुजुर्ग थे।

RCMP मैनिटोबा के अधिकारी रॉब हिल ने कहा कि दुर्घटना कारबेरी शहर के उत्तर में ट्रांस-कनाडा राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद इलाके के आस-पास के अलग-अलग हॉस्पिटल में लोगों को भर्ती किया गया है।

सारे हॉस्पिटल को अलर्ट पर रखा गया है। कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार बताया कि हाइवे के पास दुर्घटना के बाद मिनी बस खाई में गिर गई थी और उसमें आग लग गई थी। दुर्घटनास्थल के करीब एक होटल में काम करने वाले निर्मेश वडेरा के अनुसार दुर्घटनास्थल पर कई इमरजेंसी गाड़ियां और दो हेलीकॉप्टर मौजूद थे। वडेरा ने टेलीफोन पर एएफपी को बताया कि दुर्घटना  को देखना वास्तव में आश्चर्यजनक था, क्योंकि कभी गाड़ी में इस तरह की आग नहीं देखी।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर दुर्घटना पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि कारबेरी, मैनिटोबा से खबर अविश्वसनीय रूप से दुखद हैय़ मैं उस दर्द की कल्पना नहीं कर सकता जो आप महसूस कर रहे हैं, लेकिन पूरा देश आपके साथ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...