Breaking Newsआज सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी

आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबाद : बिपरजॉय चक्रवात के चलते अहमदाबाद शहर एवं अहमदाबाद ग्राम्य इलाके के सभी स्कूल शुक्रवार (16जून) को बंद रहेंगे। अहमदाबाद शहर के जिला शिक्षा अधिकारी एवं अहमदाबाद जिले के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी और अहमदाबाद ग्राम्य के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.भरत वाढेर ने वीरवार शाम को यह निर्देश जारी किए गए हैं।शहर डीईओ एवं डीपीईओ की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि बिपरजॉय चक्रवात का गुजरात के कई जिलों में असर होने वाला है। उसे देखते हुए सरकार ने मदद के लिए तैयार रहने को कहा है। जिससे अहमदाबाद शहर और जिले के सभी स्कूलों में 16 जून (शुक्रवार) को शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा। हालांकि स्कूल के कर्मचारियों को स्कूल में हाजिर रहना होगा। जरूरत पड़ने पर स्कूल के स्टाफ को सरकार की ओर से चक्रवात प्रभावित लोगों की मदद के लिए बनाए गए शेल्टर होम में मदद के लिए भेजा जा सकता है।

जरूरत पड़ने पर इसकी सूचना कर्मचारियों को दी जाएगी। यह आदेश शहर के सभी सरकारी, अनुदानित और निजी प्राइमरी, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों को लागू होगा। अहमदाबाद ग्राम्य के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भरत वाढेर की ओर से वीरवार रात को जारी निर्देश में भी यही बात कही गई है। जिसमें उन्होंने भी 16 जून को स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद रखने और कर्मचारियों को हाजिर रहने का निर्देश दिया है।

बिपरजॉय चक्रवात का असर अहमदाबाद शहर व ग्राम्य इलाके में भी हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अहमदाबाद शहर व ग्रामीण इलाके में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए भी शहर व ग्राम्य डीईओ ने यह निर्देश जारी किए हैं। वीरवार सुबह से ही शहर में चक्रवात का असर देखने को मिला था। कई इलाकों में तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई।

अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एन एच देसाई ने बताया कि चक्रवात के चलते शहर में भारी बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें बंद किया जाएगा। इनके पास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। वैकल्पिक मार्ग घोषित किया जाएगा। सड़क पर पड़ने वाले गड्ढों के पास बैरिकेडिंग, गिरने वाले पेड़ों को हटाने के लिए मनपा से संपर्क किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...