Breaking Newsअमृतपाल सिंह के भागने में मदद करने वाले आतंकी अवतार खांडा की...

अमृतपाल सिंह के भागने में मदद करने वाले आतंकी अवतार खांडा की विदेश में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का हेंडलर और UK में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान करने वाला आतंकी अवतार सिंह खांडा लंदन के अस्पताल में मारा गया। उसे बीते दिन ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उसे ब्लड कैंसर था और यह कैंसर की पहली स्टेज थी। जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।UK में बीते कुछ समय से खालिस्तान की उठ रही आवाज आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही देन है। कुछ समय में खांडा काफी अधिक एक्टिव हुआ। खांडा खास तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) की लंदन इकाई का प्रमुख है और KLF के आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा है।

आतंकी खांडा ने बीते कुछ समय में खालिस्तान के लिए आवाज उठाने वाले प्रतिबंधित संगठनों को एक करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं, अमृतपाल सिंह को ट्रेंड करने व पंजाब भेजने के लिए खांडा ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से भी हाथ मिलाया। वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह का हेंडलर अवतार सिंह खांडा ही था। जब पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो 37 दिन आतंकी खांडा ही उसे बचाता रहा। खांडा ने इसके लिए अपने स्लीपर सेल्स की मदद ली।

विदेश में रहकर खालिस्तान मूवमेंट चलाने वाले अवतार सिंह खांडा ने भारतीय हाई कमीशन पर लगे तिरंगे का अपमान किया था। वहीं बीते दिनों NIA की जांच में भी स्पष्ट हुआ था कि यह खांडा ही अमृतपाल सिंह का हैंडलर भी रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अवतार सिंह खांडा टॉप खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह पम्मा का बेहद करीबी है। दरअसल, पम्मा खालिस्तान टाइगर फोर्स का एक्टिव सदस्य है और NIA की लिस्ट में वह मोस्ट वांटेड आतंकी है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...