Breaking News4 हाथ-4 पैर, 2 दिल वाली विचित्र बच्ची का जन्म

4 हाथ-4 पैर, 2 दिल वाली विचित्र बच्ची का जन्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छपरा: बिहार के सारण जिले के निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 हाथ, 4 पैर और एक सिर वाली विचित्र बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद लोगों में यह बच्ची कौतुहल का विषय बन गई। महिला ने बीती देर रात बच्ची को जन्म दिया। हालांकि जन्म के बाद विचित्र बच्ची की कुछ ही समय बाद मौत हो गई। मामला छपरा शहर के श्याम चक के एक नर्सिंग होम का है। यहां महिला प्रिया देवी ने विचित्र बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल मे मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली, लोगों मे चर्चा का विषय बन गया। बच्ची के एक सिर, चार कान, चार पैर चार हाथ, दो हार्ट व दो रीढ की हड्डी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान हो गए हैं।

बताया जाता है कि महिला का ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया, उस वक्त बच्ची जीवित थी। करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है। ऐसा तब होता है, जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते है। इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों बच्चे अलग हो जाते हैं तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। अगर किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते हैं तो ऐसे बच्चों का जन्म होता है। ऐसे बच्चों के जन्म के समय जन्म देने वाली महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डॉ अनिल कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म कराया गया। जन्म के 20 मिनट से कम ही समय में उसका मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था। समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वे परेशान थे। जांज के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्ची को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...