Breaking Newsनंद नगरी में युवक पर सरेआम तेजधार हथियार से हमला, मां लगाती...

नंद नगरी में युवक पर सरेआम तेजधार हथियार से हमला, मां लगाती रही लोगों से गुहार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक युवक ने 20 साल के कासिम पर उसकी मां के सामने ही चापड़ से हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए मां आसपास मौजूद लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। कासिम पर हमले का वीडियो सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को कबूतर चौक के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस की एक टीम जीटीबी अस्पताल में पहुंची। घायल की पहचान कासिम(20) के तौर पर हुई। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं।

हालत गंभीर होने की वजह से उसे जीटीबी अस्पताल से एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि कासिम बयान देने की हालत में नहीं है। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी शोएब(22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सुंदर नगरी इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि तकरीबन दो साल पहले पीड़ित और आरोपी शोएब के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान कासिम ने उसको मुक्का जड़ दिया था। बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...