Himachalपंजाब में पैदा हो सकता है बिजली संकट! सीएम मान ने केंद्रीय...

पंजाब में पैदा हो सकता है बिजली संकट! सीएम मान ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर की ये मांग 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में बिजली सकंट पैदा हो सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखकर धान के सीजन के लिए केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया है। पत्र में 15 जून से 15 अक्टूबर, 2023 तक 1000 मेगावाट आरटीसी बिजली के आवंटन का विस्तार करने की मांग की गई है। क्योंकि धान का मौसम 10 जून से शुरू होने वाला है। सीएम मान ने पत्र में लिखा है कि ‘खाद्य सुरक्षा के राष्ट्रीय हित में धान की खेती को संरक्षित किया जाना चाहिए।’

बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने इस बार पंजाब में कम बारिश की संभावना जताई है। जिससे पंजाब में धान की फसल के दौरान बिजली संकट एक बार फिर गहरा सकता है, जिसके लिए पंजाब को अतिरिक्त बिजली की दरकार है। किसानों को बिजली संकट से बचाने के लिए सीएम मान ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि पंजाब सरकार को बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।

केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले पंजाब की फसलों के न्यूनतम दाम घटाए थे। इसको लेकर सीएम मान ने केंद्र सरकार को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी थी कि जब केंद्र पंजाब से फसल की मांग करेगा तो वह पुराने हिसाब से काम चला लेगी। लेकिन अब पंजाब सरकार को खुद धान की फसल के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त बिजली लेने की जरूरत है। गौरतलब है कि बिजली बचाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया था। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक तय किया हैष सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया कि 2 मई से 15 जुलाई तक कर्मचारियों को एक ही समय पर ऑफिस जाना होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...