Himachalपंजाबः दिन-दहाड़े जालंधर के दंपति पर हमला कर लुटेरों ने छीनी कार,...

पंजाबः दिन-दहाड़े जालंधर के दंपति पर हमला कर लुटेरों ने छीनी कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जालंधर से फिरोजपुर स्थित फन आइलैंड घूमने आ रहे दंपती की कार के आगे 7-8 लुटेरों ने अपनी कार लगाकर रोक लिया। लुटेरे दिन-दहाड़े दंपती से मारपीट कर उनकी स्विफ्ट कार को लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची जीरा सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल दंपती को अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने 5 लुटेरों को पकड़ लिया, जबकि तीन से चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस को दी गई शिकायत में संदीप कुमार निवासी गांव चक पिपली लोहियां खास जालंधर देहात ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ अपनी कार में फिरोजपुर स्थित फन आइलैंड जा रहा था।

जीरा के पास स्थित गांव बहिक पछाड़ियां के नजदीक पहुंचने पर पीछे से आ रहे लुटेरों ने उनकी कार को रोक लिया। इस दौरान लुटेरों ने पत्नी व उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दंपति का कहना है कि उक्त लुटेरे उन्हें डरा धमकाकर उनकी कार लूटकर फरार हो गए। घटना में पत्नी सीता गंभीर घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि स्विफ्ट कार नंबर PB 06EG 0282 है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जीरा पलविंदर सिंह संधू पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

पूरी जानकारी जुटाकर पुलिस टीम गठित कर कार व आरोपियों की तलाशी शुरू की। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने रात को नाकेबंदी के दौरान राजन, मंजीत सिंह, इंदर सिंह, संदीप सिंह, जसवंत सिंह निवासीगण फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। हालांकि अभी 3-4 लुटेरे फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...