Himachalपंजाबः 2 माह पहले विदेश गई युवती की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाबः 2 माह पहले विदेश गई युवती की दर्दनाक हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला: जिले के बनूड़ से दुखद घटना सामने आई है। जहां से दो माह पहले कनाडा गई 23 वर्षीय युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बनूड़ के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली कोमलप्रीत कौर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। कोमलप्रीत कौर कनाडा के ब्रैम्पटन भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर अपने दोस्तों के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में चार वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से कोमलप्रीत की गाड़ी का दरवाजा खुल गया और वह सड़क पर जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ब्रैम्पटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोमलप्रीत कौर की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। दो महीने पहले कोमलप्रीत के पिता जोधा सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद कोमलप्रीत और उसके भाई दीदार सिंह को उनकी मां ने सुनहरे भविष्य की खातिर कनाडा भेज दिया। पति की मौत से गम में डूबी मां को बेटी की मौत ने पत्थर कर दिया है। कोमलप्रीत की मां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी के शव को घर लाने का इंतजाम किया जाए, ताकि वे अपनी बेटी को आखिरी बार देख कर अंतिम विदाई दे सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

Punjab News: पंजाब BJP के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा के घर के बाहर हुआ धमाका, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

पठानकोट: पंजाब बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके की सूचना मिली है। सूचना मिलने...

Indonesia के इस द्वीप में नाव में लगी भीषण आग, 5 लोगों की गई जान, देखें वीडियो

41 लोग अभी भी लापता नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक नाव में आग लग...

‘मेरी बेटी के लिए यह नया जन्म है’ PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली लड़की की मां ने दिया बयान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले वायरल वीडियो में नजर आने वाली नाबालिग लड़की की...

Fatty Liver का कारण बनेंगी आपकी ये आदतें, ऐसे रखें अपना Liver Healthy

सेहत: गलत-खान पान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। लिवर की बीमारी की...