Breaking Newsटीचर का फंदे से लटकता मिला शव

टीचर का फंदे से लटकता मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मरवाही:  जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक का शव  फंदे से लटकता हुआ मिला। शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया गौरेला के आमाडोब गांव के छोटकी रवार के सरकारी स्कूल में पदस्थ थे। पुलिस केस दर्ज कर आत्महत्या की जांच में जुट गई है। मामला गौरेला थाना अंतर्गत खोडरी चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, खोडरी चौकी इलाके में शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया किराए के मकान में रहते थे। स्कूल में गर्मी छुट्टी लगने पर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है। शिक्षक घर में अकेले थे।

सुबह काफी देर तक वे घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों ने उन्हें आवाज दी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब सुरेंद्र घर से बाहर नहीं निकले, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो शिक्षक सुरेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने मकान मालिक और खोडरी चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों को सूचना दी।

SDOP अशोक वाडेगावकर ने बताया कि शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की, ये परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। मामले में घरवालों, स्कूल के शिक्षकों और परिचितों का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों ने बताया कि शिक्षक को शराब पीने की लत थी और वो अधिकतर नशे में ही रहता था। SDOP अशोक वाडेगावकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...