Breaking Newsराजनीति के चाणक्य शरद पवार ने एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने का...

राजनीति के चाणक्य शरद पवार ने एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान किया है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में उनकी किताब के विमोचन का आज कार्यक्रम हो रहा है। शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं। शरद पवार ने कांग्रेस छोड़कर 1999 में एनसीपी बनाई थी। शरद पवार ने इसके संकेत हाल ही में दे दिए थे, जब उन्होंने कहा था कि रोटी को अगर समय पर न पलटा जाए तो जल जाती है।

चाहता हूं कोई और संभाले जिम्मेदारी: पवार

शरद पवार ने मुंबई में अपनी पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को एक बार फिर चौंका दिया। शरद पवार ने कहा, ‘मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।’ शरद पवार ने जैसे ही एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की, एनसीपी के तमाम बड़े नेता हाथ जोड़ने लगे। इस दौरान समर्थकों ने पवार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हाल ही में एनसीपी यूथ विंग के एक कार्यक्रम में शरद पवार ने इशारा कर दिया था कि अब नेतृत्व परिवर्तन का सही वक्त है।

नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बनाई कमिटी

इसके साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक समिति बनाई गई है। इस समिति में दिलीप वलसे पाटिल और नरहरि भी हैं। अजित पवार ने कहा है कि इस समिति का फैसला सभी को मंजूर होगा। शरद पवार को मनाने के लिए एनसीपी की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पवार के बगैर जनता के पास हम कैसे जाएंगे। जयंत पाटिल ने रोते हुए कहा, ‘शरद पवार अध्यक्ष बने रहें, यह पार्टी ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है। आप जिस पद पर हैं वह पद और कोई नहीं ले सकता है। आपको पार्टी में जो बदलाव करना है वह कीजिए, लेकिन अध्यक्ष का पद मत छोड़िए। आपका यह फैसला किसी के भी हित में नहीं होगा। नई पीढ़ी को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है।’

‘रोटी को नहीं पलटा तो जल जाएगी’

चंद दिनों पहले ही पवार ने मुंबई में एनसीपी युवा कांग्रेस के युवा मंथन कार्यक्रम में कहा, ‘तवे पर रोटी को घुमाना है, अगर नहीं घुमाया तो जल जाएगी, इसलिए रोटी के चक्कर में देरी करने से काम नहीं चलेगा। कुछ व्यक्तियों का समाज में कोई स्थान हो या न हो, कार्यकर्ताओं के बीच उनका सम्मान होता है। चाहे उनके पास पद हो या न हो। उस सम्मान को पाने के लिए आपको अगला कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ इसी कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने कहा था, ‘सोचिए किसे टॉप पर लाना है। नगर निकाय चुनाव में संगठन की ओर से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। इससे एक नया नेतृत्व बनेगा।’ शरद पवार को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। माना जाता है कि वह अपनी बात इशारों मे कह देते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भी पवार ने संकेत दे दिए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...