Baddiपंजाब : इस इलाके में सुबह गैस लीक होने से बच्चों समेत...

पंजाब : इस इलाके में सुबह गैस लीक होने से बच्चों समेत 11 की मौत, इलाका सील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: ग्यासपुर इलाके में रविवार गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गैस रिसाव की वजह अभी सामने नहीं आई है। गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है।

इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक फैक्टरी में गैस रिसाव कैसे हुआ और यह गैस कौन सी है जिससे इतना नुकसान हुआ है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। 

बताया जा रहा है कि यह फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसके बारे में जांच जारी है। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी के आसपास बने घरों में जो लोग रह रहे थे उनमें से भी कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है।

घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...