Baddiपंजाबः दो पक्षों में हुई झड़प, पुलिस की मौजूदगी में लड़के ने...

पंजाबः दो पक्षों में हुई झड़प, पुलिस की मौजूदगी में लड़के ने दी चुनौती, लड़की के कपड़े फाड़ने के लगे आरोप, वीडियो वायरल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: वेरका इलाके में दो पड़ोसियों के झगड़े का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस पर दूसरे पक्ष की हिमायत करने के आरोप लगाए है। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूसरे पक्ष में से एक लड़का पुलिस के सामने पहले वाले पक्ष को चुनौती दे रहा है। बता दें कि अमृतसर के वेरका इलाके में घर के सामने पार्किंग को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई। पुलिस की मौजूदगी में युवती के कपड़े फाड़े जाने के आरोप लगाए गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए पीड़ित लड़की ने कहा कि कार हमारे घर के दरवाजे के सामने खड़ी कर दी गई थी इसी नाराजगी के चलते पड़ोसियों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे कपड़े तक फाड़ दिए गए। लड़की ने कहा कि पुलिस को इन पड़ोसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पड़ोसी मनजीत सिंह ने बताया कि हमारे घर मेहमान आए थे। सुबह गर्मी ज्यादा होने के कारण गाड़ी उनके घर के सामने खड़ी कर दी गई थी। जिसके बाद इनकी तरफ से कोई वाहन की छत पर कूद गया। नतीजतन, जब उनसे पूछा तो वे बहस करने लगे। इस मौके पर वेरका थाने के थानाध्यक्ष हर सिमरन सिंह ने बताया कि वाहन को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया था, जिसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...