.
Himachalपंजाबः पैतृक गांव पहुंचा शहीद कुलवंत सिंह का शव, 3 माह के...

पंजाबः पैतृक गांव पहुंचा शहीद कुलवंत सिंह का शव, 3 माह के बेटे ने दी मुखाग्नि 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए मोगा के जवान कुलवंत सिंह का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चड़िक में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैैसे ही उनके तीन माह के बेटे ने उनके शव को मुखाग्नि दी तो पूरा गांव चीत्कार उठा। शहीद की पत्नी को रोते देख हर आंख नम हो गई। जवान को श्रद्धांजलि देने मोहम्मद सदीक, मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा, बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह, साबका विधायक डॉ. हरजोत कमल, मोगा डिप्टी कमीशनर, एसएसपी और एसडीएम पहुंचे। मोगा के शहीद कुलवंत सिंह के पिता बलदेव सिंह कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। शहीद बलदेव सिंह की ही नौकरी उनके बेटे कुलवंत सिंह को मिली थी। 14 साल पहले उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।तीन साल पहले कुलवंत सिंह की शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी और तीन महीने का बेटा है। एक महीना पहले ही कुलवंत छुट्टी काट कर गए थे। जैसे ही उनकी शहादत की सूचना गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घर में चीख पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को ये भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: राखी पर्व से पहले डाक विभाग ने दिया झटका, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

अमृतसर: अगस्त माह आते ही त्यौहारों के पर्व शुरू...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर CCTV लगाकर रेकी करने के मामले में 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई...

देसी गर्ल ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, Video Viral

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक...

Punjab News: राखी पर्व से पहले डाक विभाग ने दिया झटका, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

अमृतसर: अगस्त माह आते ही त्यौहारों के पर्व शुरू हो गए है। सावन माह में राखी पर्व को लेकर...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर CCTV लगाकर रेकी करने के मामले में 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते...

देसी गर्ल ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, Video Viral

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी...

Jalandhar News: सुबह-सुबह बारिश से तापमान में गिरावट, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सावन माह आते ही मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में लगातार दूसरे दिन सुबह बारिश होने से...