.
Himachalपंजाबः अमृतपाल सिंह की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोकने से भड़के पूर्व...

पंजाबः अमृतपाल सिंह की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोकने से भड़के पूर्व सीएम चन्नी, जानें क्या कहा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 1 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी फरार है। अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर वीरवार को लंदन जाने के लिए अमृतसर के एयरपोर्ट पर पहुंची थी। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक लगी तो उसे एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया और वापस उसके ससुराल जल्लूपुर खेड़ा भेज दिया गया। जिसको लेकर अब राजनीति शुरु हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मामले को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पुरुषों की लड़ाई को पुरुषों की तरह लड़ना चाहिए, अमृतपाल की पत्नी को क्यों परेशान किया जा रहा है।

जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करमजीत कौर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चन्नी ने तहा कि अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर लंदन जाने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दें पर बोलने का फैसला किया है कोई और इस मुद्दे पर बोले या नहीं वो जरूर इस मुद्दे पर बोलेंगे। चन्नी ने कहा कि अगर किरणदीप कौर की कोई गलती थी तो उसे जब वो घर में थी गिरफ्तार किया जा सकता था, लेकिन अब जब वो अपने माता-पिता से मिलने जा रही थी तो उसे क्यों रोका गया। उसे क्यों परेशान किया जा रहा है उसका क्या कसूर है।  

जालंधर लोकसभा सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, जिसको देखते हुए अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं की जा रही है। इसी कड़ी में करमजीत कौर के समर्थन में जनसभा में बोलते हुए चन्नी ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार दलित विरोधी है। आप सरकार ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की। सिखों को सरकार का बहिष्कार करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: राखी पर्व से पहले डाक विभाग ने दिया झटका, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

अमृतसर: अगस्त माह आते ही त्यौहारों के पर्व शुरू...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर CCTV लगाकर रेकी करने के मामले में 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई...

देसी गर्ल ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, Video Viral

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक...

Punjab News: राखी पर्व से पहले डाक विभाग ने दिया झटका, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

अमृतसर: अगस्त माह आते ही त्यौहारों के पर्व शुरू हो गए है। सावन माह में राखी पर्व को लेकर...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर CCTV लगाकर रेकी करने के मामले में 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते...

देसी गर्ल ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, Video Viral

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी मालती मैरी...

Jalandhar News: सुबह-सुबह बारिश से तापमान में गिरावट, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सावन माह आते ही मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में लगातार दूसरे दिन सुबह बारिश होने से...