Breaking Newsआज और कल भारी बारिश व तेज हवाओं के आसार 

आज और कल भारी बारिश व तेज हवाओं के आसार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने के साथ अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानी 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को लिए भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार जताए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज हवाओं के चलते दिल्ली से जयपुर जाने वाली 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। जहां मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

वहीं, पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई राज्यों में हीटवेव का भी अलर्ट है। दिल्ली में रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि, दिन में अब हवाओं की रफ्तार में कमी आई है। लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में अगले दो दिन भी बारिश की संभावना है। आईएमडी की ताजा सैटेलाइट इमेज और रडार ऑब्जरवेशन के मुताबिक, आज (बुधवार) पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज, बिजली, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि के आसार भी बन रहे हैं।

पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखी गई। मनाली में अटल टनल के इलाके में ताजा बर्फबारी देखने को मिली, जिसके बाद पहाड़ियां बर्फ की सफेद परत से ढक गईं। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। एक तरफ कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहाना बना हुआ है तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल और बिहार में आज और कल गंभीर हीटवेव के आसार हैं। इसके अलावा सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी दो दिन तक हीटवेव की संभावना है। वहीं, हरियाणा और उत्तर प्रेदश के इलाकों में आज के लिए हीटवेव की भविष्यवाणी की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...