.
JalandharJalandhar News : भारी फोर्स के साथ PIMS Hospital से यहां डल्लेवाल...

Jalandhar News : भारी फोर्स के साथ PIMS Hospital से यहां डल्लेवाल को लेकर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: किसानों की केंद्र के साथ मीटिंग बीते दिन बे-नतीजा रही। मीटिंग के बाद पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए बॉर्डर से किसानों के लगे टेंट उखाड़ दिए और कई किसान नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया। पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर , जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी हिरासत में लिया है। भारी फोर्स के साथ पुलिस डल्लेवाल को देर रात 2:00 बजे जालंधर के पिम्स अस्पताल में लेकर आई। लेकिन सुबह 8 बजे जब इसके बारे में मीडिया को पता लगा तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और भारी फोर्स के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भर्ती करवाने के लिए ले गई।

पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस के अंदर हाईटेक एम्बुलेंस तैनात की गई। बताया जा रहा हैकि इमरजेंसी के लिए पहले से हाईटेक एम्बुलेंस तैनात कर दी गई थी। इस दौरान रेस्ट हाउस के अंदर जाते हुए एंबुलेंस की तस्वीर सामने आई है। दूसरी ओर डल्लेवाल को पिम्स अस्पताल लाने की भी पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की थी, लेकिन पिम्स अस्पताल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। देर रात अस्पताल में कुछ गाड़ियां गई है। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के परिजनों को पुलिस द्वारा अंदर नहीं जाने दिया जा रहा, जिसके कारण उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज सुबह भी देखा जा सकता है कि अस्पताल के बाहर भारी मात्रा में पुलिस तैनात है। डल्लेवाल को पिम्स अस्पताल में दाखिल करने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। जिसको लेकर कोई भी अधिकारी डल्लेवाल के पिम्स अस्पताल में भर्ती होने को लेकर बयान नहीं दे रहा। जबकि आज सुबह जब जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस लेकर जा रही थी तो उनकी गाड़ी में लेकर जाने की तस्वीर सामने आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...