Himachalपैंशन से कर रहे कर्नल पीड़ित मानवता की सेवा 

पैंशन से कर रहे कर्नल पीड़ित मानवता की सेवा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडितः हरोली क्षेत्र के भाजपा नेता व सेवानिवृत कर्नल तरसेम जसवाल ने बीमारी से पीडि़त व्यक्ति को उपचार के लिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की है। कर्नल तरसेम जसवाल निबासी सलोह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पीडि़त को राशि भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर माह वह पीडि़त वर्ग की मदद करने के लिए तत्पर रहते है। पीडि़त जसवीर सिंह निवासी खडड पैरालाईज बीमारी से पीडि़त है। कमाई का कोई साधन नहीं है। मां रामेश्वरी देवी व इसकी पत्नि सुमन देवी इसका उपचार करवाने में बेबस है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की और से इस पीडि़त की मदद करने का आग्रह किया गया था। जिसके चलते इन्हें उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पैंशन से हर माह पीडि़त मानवता की सेवा के लिए आर्थिक सहायता करते है। इस मौके पर भाजपा नेता देसराज राणा, जगजीत सिंह मनकोटिया, पंचायत प्रधान खडड अश्वनी सोंखला, उपप्रधान रविंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य स्वर्ण सिंह, जरनैल सिंह, संजय पाठक, नरेंद्र राणा, ग्राम पंचायत पंडोगा के प्रधान गुलविंद्र गोल्डी व जरनैल मनकोटिया आदि उपस्थित थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...