.
Himachalपंजाब : पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने...

पंजाब : पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने किया तलब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। ब्यूरो ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही बुधवार सुबह 10:30 बजे तलब किया है। यह पहला मौका है जब चन्नी को विजिलेंस की तरफ से तलब किया गया है।

विजिलेंस की तरफ से भी पूछताछ के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। उनकी संपत्ति का विवरण भी जुटा लिया है। ताकि जब उनसे पूछताछ की जाएगी तो विलिलेंस को किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े। उन्हें भी अपनी संपत्ति का विवरण देने के लिए कहा गया है। याद रहे कि अभी तक चन्नी के खिलाफ विजिलेंस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

बता दें कि इससे पहले चर्चा चल रही थी कि चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद कांग्रेसी नेता शशि थरूर और कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि इस तरह की कोई बात नहीं है। गत वर्ष विधानसभा चुनाव नतीजे जब आए थे।

उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी विदेश चले गए थे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि चन्नी विदेश भाग गए हैं। हालांकि चन्नी ने उस समय कहा था कि उनकी आंखों का इलाज चल रहा, इसलिए विदेश आए हैं इसके बाद चन्नी वापस आ गए थे। साथ ही अपने क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए थे। गत वर्ष उनके खिलाफ एलओसी जारी कर दिया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...