Himachalपंजाबः मौसम ने ली करवट, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पंजाबः मौसम ने ली करवट, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से चलते मौसम विभाग ने पंजाब में आज ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर रखा है। पंजाब में बीते दिनों पटियाला में सबसे अधिक 22 MM बारिश दर्ज की गई। वहीं आज भी पूरे पंजाब में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल से सटे जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवा शहर, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। वहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की बारिश दिसंबर, जनवरी व मध्य फरवरी में देखने को मिलती है। तब यह फसलों के लिए भी फायदेमंद होती है, लेकिन मार्च के महीने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पैदा हुए हालात किसानों के लिए चिंता का विषय है। कुछ दिनों के बाद कटाई शुरू हो जाती है। ऐसे में बारिश खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। तेज हवाओं से गेहूं की फसल का झाड़ गिर रहा है, जिससे पैदावार पर सीधा असर होगा। वहीं दूसरी तरफ इस समय में अगर ओलावृष्टि होती है तो उससे किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। शुक्रवार सुबह राज्य के अधिकतर शहरों का तापमान बीते दिन से 1 से 2 डिग्री तक गिरा है। वहीं पटियाला में 22.3 MM बारिश दर्ज की गई। इसी तरह अमृतसर में 3 MM, जालंधर में 1 और लुधियाना में 1.6 MM बारिश दर्ज की गई है। वहीं मोहाली में 6.8 और चंडीगढ़ में 11 MM बारिश दर्ज की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...