Breaking Newsअमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, इस देश की नागरिकता के लिए...

अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, इस देश की नागरिकता के लिए किया अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ आज सातवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है कि अमृतपाल सिंह यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता लेना चाहता है। जिसके लिए अमृतपाल ने फरवरी में ही आवेदन कर दिया था। अमृतपाल की पत्नी किरण कौर भी ब्रिटेन की नागरिक हैं। इस आधार पर अमृतपाल द्वारा ब्रिटेन की नागरिकता मांगी गई थी। हालांकि आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को समझता है। इस वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में बसने का प्लान बना रहा था। अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तिय मदद करते थे। इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला-बारूद की मदद की जा रही थी। अधिकारियों ने कहना है कि अमृतपाल खुद को समाज सुधारक के तौर पर पेश कर रहा था और एक नशामुक्ति केंद्र भी संचालित कर रहा था।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन नशामुक्ति केंद्रों वारिस पंजाब दे संगठन की तरफ से संचालित किया जाता था। दरअसल, उनका इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए भी किया जाता था। इन नशामुक्ति केंद्रों पर कोई डॉक्टरों नहीं रखे जाते थे, बल्कि कम गुणवत्ता वाले सस्ते एंटीडोट्स दिए जाते थे। जिससे उनको नशीले पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता था। इन केंद्रों पर अमृतपाल के फरमान का पालन किया जाता था। अगर कोई उसके आदेशों का पालन नहीं करता था तो उसे पीटा जाता था। अधिकारियों का कहना है कि अमृतपाल धर्म की आड़ में अपने मकसद में कामयाब भी हो रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पति ने पत्नी का किया कत्ल, बेटियों ने मांगी मौत की सजा

फाजिल्काः जिले के गांव जंडवाला मीरासंगला में व्यक्ति द्वारा...

Punjab News: हाईकोर्ट में शादी करवाकर घर जाने को भटका प्रेमी जोड़ा, SSP ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

होशियारपुरः मुकेरियां के गांव सल्लोवाल के रहने वाले नौजवान...

Punjab News: चाचा-भतीजे में हुए विवाद में चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली...

Punjab News: कांग्रेस में विवाद जारी, यहां लगे भूपेश बघेल के Go Back के पोस्टर

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमने...

Punjab News: पति ने पत्नी का किया कत्ल, बेटियों ने मांगी मौत की सजा

फाजिल्काः जिले के गांव जंडवाला मीरासंगला में व्यक्ति द्वारा अपनी तलाकशुदा पत्नी को फिर से घर बसाने का भरोसा...

Punjab News: हाईकोर्ट में शादी करवाकर घर जाने को भटका प्रेमी जोड़ा, SSP ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

होशियारपुरः मुकेरियां के गांव सल्लोवाल के रहने वाले नौजवान अर्जुन और उसकी पत्नी साक्षी ने 2 महीने पहले घर...

पाकिस्तान के मंत्री ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – ‘हमारे खिलाफ गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार की ओर से अमेरिका पर कई सारे गंभीर आरोप...

Punjab News: चाचा-भतीजे में हुए विवाद में चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः ज़िले के घुमाण पुलिस स्टेशन के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां मंडियाला गांव में...