Baddiपंजाबः 80 हजार से अधिक बिल्डिंग मालकों ने नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स

पंजाबः 80 हजार से अधिक बिल्डिंग मालकों ने नहीं भरा प्रॉपर्टी टैक्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

निगम का ऐलानः 31 मार्च के बाद 20 फीसदी जुर्माना के साथ वसूला जाएगा 18 फीसदी ब्याज

लुधियानाः शहर के 80 हजार से अधिक बिल्डिंग मालिकों ने चालू वर्ष का अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है। नगर निगम ने सख्ती के संकेत देते हुए कहा है कि 31 मार्च के बाद टैक्स भुगतान पर 20 फीसदी पेनल्टी और 18 फीसदी ब्याज देना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना शहर के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम के सुविधा केंद्र अब शनिवार, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। निगम प्रशासन ने चालू वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की है।
इस कारण नगर निगम ने लोगों से 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने की अपील की है। ताकि देर से भुगतान करने पर पेनल्टी और 18 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके। अभी लोग 10 फीसदी पेनल्टी के साथ टैक्स जमा कर सकते हैं और 31 मार्च के बाद टैक्स जमा पर 20 फीसदी पेनाल्टी और 18 फीसदी ब्याज देना होगा। नगर निगम ने कहा कि सुविधा केंद्र 11, 18 और 25 मार्च को शनिवार, 19 और 26 मार्च को रविवार और 23 और 30 मार्च को सरकारी अवकाश के दिन खुले रहेंगे। ताकि लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा सकें और जुर्माने और ब्याज से बच सकें।

नगर निगम कमिशनर डॉ. शेना अग्रवाल ने शहर की जनता से अपील की है कि पेनल्टी से बचने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि जनता से वसूले जाने वाले टैक्स का उपयोग लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने और विकास कार्यों में किया जाता है। डॉ. शेना अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम जोनल सुविधा केंद्र में टैक्स जमा करने के अलावा लोग लंबी कतारों में खड़े होने से बचने के लिए ऑनलाइन टैक्स भी जमा करा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...