Amritsarजालंधरः ऑटो चालक की बेरहमी से की पिटाई, शिवसेना नेता पर लगे...

जालंधरः ऑटो चालक की बेरहमी से की पिटाई, शिवसेना नेता पर लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः पटेल चौक पर स्थित संगरां मोहल्ला से ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने मारपीट के शिवसेना नेता पर आरोप लगाए है। पीड़ित नोनी ने शिवसेना नेता सुनील बंटी पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। नोनी ने कहा कि शिव सेना नेता और उसके साथियों ने उसे संगरां मोहल्ला में डंडे और तेजधार हथियारों से पीटने के आरोप लगाए है। इस दौरान युवक ने अपने कपड़े उतारकर शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए।

ऑटो चालक युवक नोनी का आरोप है कि शिव सेना नेता सुनील बंटी, उसके भाई-भाभी और उसके साथियों ने उसे उसके परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के सामने बुरी तरह से पीटा। उसका अपने भाई से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसके भाई ने शिव सेना नेता को संगरा मोहल्ले में बुलाया था। युवक ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर उसके भाई से जो विवाद चल रहा है उसमें पहले भी समझौते के लिए दबाव बनाया था, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने कहा कि शिवसेना नेता का उसके भाई के घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता है। उसने आज भी समझौते के लिए कहा लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली।

नोनी के भाई-भाभी ने कहा कि नशा तस्करी में जब उसका छोटा भाई फंसा था तो उन्होंने खुद उसे जमानत दिलाई थी। दोनों ने आरोप लगाया कि नोनी और उसकी पत्नी नशा तस्करी करते हैं। पिछले दिनों जब पुलिस की छापामारी हुई थी तो वह एक डोलू में नशा लेकर भाग गई थी। वह ऑटो नाम का चलाता है, जबकि उसका असली धंधा नशा बेचना हैे।

वहीं इस मामले को लेकर शिव सेना के नेता सुनील बंटी ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस सारे मामले की निष्पक्ष जांच करे। जहां पर यह मारपीट करने के आरोप लगा रहा है वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल कर चेक की जा सकती है। बंटी ने कहा कि युवक नोनी नशा तस्कर है। आधा किलो चरस के मामले में जेल से जमानत पर बाहर है। इसके अलावा भी उस पर कई नशे के मामले दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

IGNOU ने जुलाई 2026 प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई

ऊना,सुशील पंडित: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने...

राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान

जिम्मेदार युवा राष्ट्र निर्माण की नींव: राज्यपाल शिमला: राज्यपाल कविन्द्र...

‘फ्यूचर यूथ लीडर्स’ बूटकैंप का धमाकेदार आगाज

ऊना,सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के...

सहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा भारत: Gaurav Gautam

साथ मिलकर आगे बढ़ना ही सहकारिता की मूल भावना,...

Punjab News: सिविल अस्पताल में मचा बवाल, मेडिकल करवाने आए दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल में रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब मेडिकल (एमएलआर) करवाने आए दो...

IGNOU ने जुलाई 2026 प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई

ऊना,सुशील पंडित: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग...

राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने का किया आह्वान

जिम्मेदार युवा राष्ट्र निर्माण की नींव: राज्यपाल शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागरिकों, विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान को...

‘फ्यूचर यूथ लीडर्स’ बूटकैंप का धमाकेदार आगाज

ऊना,सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला ऊना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय...