Himachalलोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें अधिकारी : उपायुक्त

लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें अधिकारी : उपायुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हाइवे पर मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड व स्पीड बे्रकर लगाना करें सुनिश्चित

स्कूली बसों की नियमित रूप से की जा रही चैकिंग आरटीओ

ऊना / सुशील पंडित :  जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जिला में न्यू लाईसेंस बनाने, ड्राईविंग टेस्ट और गाडियों की पासिंग करवाने आएं लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण सुनिश्चिित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक हो सकें। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वह स्कूली बसों को चलाने के लिए सभी मापदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करें और औचक निरीक्षण भी करें। उन्होंने परिवहन विभाग को नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में 9 ब्लैक स्पाॅटस को ठीक कर दिया गया है। इन ब्लैक स्पाॅटस पर आवश्यकता अनुसार क्रैश बैरियर तथा वाहनों की गति को कम करने के उद्देश्य से स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं। उन्होंने डीएवी सैनेंटरी स्कूल के सामने एनएच रोड़ पर यू-टर्न कट को बंद करने, बहडाला स्कूल के समीप  रोड़ पर स्पीड बे्रकर लगाने तथा नंगल कलां में रंबल स्ट्रिप लगाने के साथ-साथ बस अड्डे का बोर्ड लगाने को कहा। 
उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि हाइवे पर मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड तथा स्पीड बे्रकर लगाना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना होने की संभावना को कम किया जा सके।

राघव शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मानवता के तौर पर मदद करना हमारा नैतिक कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों (गुड समेरिटन) का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके।

आरटीओ राजेश कौशल ने बताया जिला में लगभग 200 गाडियां स्कूलों में लगाई गई हैं जिनकी नियमित रूप से चैकिंग की जा रही है। बैठक में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, उपनिदेशक प्रारम्भिक दवेंद्र चंदेल, उपनिदेशल हायर जनक सिंह, पुलिस विभाग से अश्वनी कुमार, सोनिका शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...