Breaking News20 फरवरी तक मीट बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया आदेश

20 फरवरी तक मीट बिक्री पर प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के येलहंका में 20 फरवरी तक मांस, चिकन और मछली बेचने वाली दुकानों को बंद रखने का फैसला किया गया है. एयर फोर्स स्टेशन, येलहंका के स्टेशन एयरोस्पेस सुरक्षा और निरीक्षण अधिकारी ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के ज्वाइंट सेक्रेटरी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद मीट की दुकानों को बंद रखा जाए. हालांकि बेंगलुरु महानगर पालिका पहले ही सार्वजनिक नोटिस जारी कर कह चुका है कि येलहंका एयर फोर्स स्टेशन के 10 किलोमीटर के दायरे में 20 फरवरी तक मांसाहारी व्यंजन परोसने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा.

एयरो इंडिया शो 13 से 17 फरवरी तक चलेगा. बीबीएमपी ने कहा था कि वायु सेना स्टेशन, येलहंका में 30 जनवरी से 20 फरवरी तक यह आम जनता, मांस स्टॉलों, मांसाहारी होटलों और रेस्तरां के मालिकों के नोटिस है कि सभी मांस, चिकन, मछली की दुकानों को बंद कर दिया जाए और 10 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी व्यंजन परोसने व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाए. इसका कोई भी उल्लंघन बीबीएमपी अधिनियम-2020 और भारतीय विमान नियम 1937 के नियम 91 के तहत सजा का पात्र होगा.

इस फैसले का कारण बताते हुए बीबीएमपी के अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मांसाहारी भोजन के कारण पक्षी जमा हो जाते हैं, जो कि मांस के टुकड़े को लेकर हवा में चक्कर लगाते रहते हैं. इसलिए एयर इंडिया शो के दौरान कई विमान हवा में अपना कौशल दिखाएंगे तो ऐसे में पक्षी उनसे टकरा सकते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाएगी.

कई सालों से एयर शो के दौरान मीट की दुकानें बंद होती रही हैं. एयरो इंडिया वेबसाइट के मुताबिक कुल 731 प्रदर्शनक होंगे. इनमें 80 अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. साल 1996 से एयरो शो का आयोजन हो रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी द्वारा इस बार के एयर शो का उद्घाटन करवाया जाएगा.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...