Breaking Newsबीयर और शराब पीना होगा महंगा, इस दिन से लागू होगी नई...

बीयर और शराब पीना होगा महंगा, इस दिन से लागू होगी नई कीमतें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेशः शराब के शौकीनों को अब अपनी जेब और ढ़ीली करनी पड़ेगी। 1 अप्रैल 2023 से नई शराब नीति लागू होने के कारण पूरे यूपी में शराब महंगी हो जाएगी। योगी सरकार ने नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दुकानों व मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नए नियमों में न्यून्तम गारंटी कोटे में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का भी प्रावधान है। माना जा रहा है कि नई आबकारी नीति लागू होने के बाद देसी शराब में 5 रुपये, अंग्रेजी शराब में 10 रुपये और बीयर में 6 से 7 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। 

शराब बिक्री के समय में हो सकती है बढ़ोतरी

इस बीच, शराब कारोबारियों ने सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बिक्री का समय बढ़ाकर रात 11 बजे करने की वकालत की। हालांकि, नई नीति के तहत समय समान रहेगा। यह बिक्री के समय को विशेष अवसरों पर पूर्व अनुमति के साथ बढ़ाने की अनुमति देता है। विशेष अवसर जिसके लिए शराब की बिक्री का समय बढ़ाया जा सकता है, अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

45 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य किया निर्धारित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए देशी शराब के न्यूनतम गारंटी कोटा (MGQ) में 10% की वृद्धि के साथ-साथ मॉडल शॉप पर कैंटीन सुविधा चलाने का शुल्क 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दिया है। बता दें कि MGQ स्टॉक की वह राशि है जो एक देशी शराब विक्रेता को सरकार से खरीदनी होती है। नये वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग ने 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है।

नोएडा और गाजियाबाद के रेस्टोरेंट में और महंगी होगी शराब

वहीं, बड़े शराब कारोबारी व गोदाम संचालकों के लिए लाइसेंस शुल्क व प्रतिभूति में वृद्धि की गई है। मास्टर वेयरहाउस के पंजीकरण व नवीनीकरण फीस में भी वृद्धि की गई है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के प्राधिकरण क्षेत्र, लखनऊ व गाजियाबाद के नगर निगम क्षेत्र तथा इसकी परिधि से पांच किलोमीटर तक नगरीय व ग्रामीण दोनों क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट व क्लब बार लाइसेंस के लिए एक विशेष श्रेणी बनाते हुए इनकी फीस में वृद्धि की गई है। इससे अन्य शहरों की तुलना में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), लखनऊ व गाजियाबाद में होटल, रेस्टोरेंट व क्लब में शराब व बीयर महंगी होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...