Baddiविजिलेंस ने बीडीपीओ को किया गिरफ्तार

विजिलेंस ने बीडीपीओ को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में बीडीपीओ सुधार अशोक कुमार को सोमवार को लुधियाना से विजिलेंस की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस लुधियाना रेंज के डीएसपी निरमल सिंह की अगुवाई में आई टीम ने दोपहर साढ़े तीन बजे आरोपी बीडीपीओ अशोक कुमार को गांव बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया। मौके पर ब्लॉक सुधार पंचायत यूनियन के प्रधान सरपंच परमजीत सिंह टूसे भी मौजूद थे।

बीडीपीओ अशोक कुमार बोपाराय कलां के सरपंच लखवीर सिंह से पहले भी करीब तीन लाख रुपये हड़प चुका था और अब 25 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। सरपंच लखवीर सिंह ने पंचायत यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह टूसे और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीडीपीओ को सबक सिखाने के लिए जाल बिछाया। जिस में वो फस गया। सरपंच लखवीर सिंह ने योजना बनाकर विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने 25 हजार रुपये के रंग लगे नोट सरपंच लखवीर सिंह को दे दिए।

जैसे ही बीडीपीओ अशोक कुमार ने रिश्वत के रंग लगे नोट जेब में डाले तो डीएसपी निरमल सिंह ने अपनी टीम के साथ उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सरपंच लखवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बीडीपीओ अशोक कुमार गांव के विकास के लिए सरकारी ग्रांट जारी करने से लेकर उसके यूसी सर्टिफिकेट देने तक हर काम के लिए रिश्वत लेता था। लुधियाना रेंज के एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार से रिश्वत के 25 हजार रुपये बरामद करके उसके खिलाफ भरष्टाचार रोक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...