.
Himachalहल्की बूंदा-बांदी से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली परन्तु फ़सल के...

हल्की बूंदा-बांदी से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली परन्तु फ़सल के लिए बारिश प्रयाप्त नहीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पिछले दो दिनों से हल्की बूंदा-बांदी होने के बाद शनिवार को मौसम साफ होने पर खुश्क ठंड से जरूर राहत मिली है परन्तु फ़सल के लिए यह बारिश बहुत कम है।

किसानों में सेवानिवृत्त मेजर रधुवीर सिंह, सुखदेव शर्मा अशोक शर्मा अशोक ठाकुर सोम नाथ सोनी सुरेश ठाकुर नरेंद्र धीमान रवि शर्मा, सोनू बाबा, रत्न चंद, विजय शर्मा, राजेश ठाकुर, अभिषेक कुमार जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि एक तो पिछले लंबे समय से बारिश न होने से फ़सल सुख चुकी है। उपर से जंगली जानवरों आवारा पशुओं का भी दिन रात ठीकरी पहरा उसके बाद जो कुछ फ़सल बच गई है। उस पर ही किसानों की निगाहें टिकी हुई हैं।

हल्की बारिश के बाद फिर धूप खिलने से किसान परेशान हो गए हैं। इस समय गेहूं, कमांद, सरसों सहित अन्य फसलों के लिए भारी बारिश बहुत जरूरी थी। इस समय फसलों के लिए भरपूर सिंचाई की जरूरत है। परन्तु हल्की बूंदा-बांदी होने से किसानों को निराशा ही मिली है।

अब किसान सोच रहे हैं कि कम नमी में खाद का छिड़काव करें या न करें। करें भी तो कम नमी में न ही खाद असर करेगी न ही खरपतवार नियंत्रण दवाई। उपर से किसानों को दिन रात ठीकरी पहरा देना पड़ रहा है। रात को जंगली जानवरों का कहर तथा दिन को आवारा पशुओं का आंतक, अब तो किसानों का दिन प्रतिदिन फसलों को बीजने से मन भर चुका है। अब किसानों की यही हालत होती चली जा रही है कि आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया। किसान करें भी तो क्या करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ें, स्वच्छ वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी:दविंदर भुट्टो

ऊना,सुशील पंडित: स्वच्छ भारत अभियान और हरित वातावरण के निर्माण...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83...

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : उपायुक्त

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय...

Punjab News: Hard Rock Cafe के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

लहूलुहान युवक ने क्लब के बाउंसरों पर पीटने का लगाया आरोप चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के बाहर एक...