.
Himachalपंजाब में बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पंजाब में बड़े हमले की साजिश हुई नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः 26 जनवरी से पहले राजधानी दिल्ली में संदिग्ध आतंकियों की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। जहांगीरपुरी से हाल ही में गिरफ्तार किए गए 2 संदिग्ध आतंकियों के बाद अब 2 और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी जगप्रीत उर्फ जग्गा औऱ गुरुप्रीत के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं। ये पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इनके निशाने पर पंजाब का एक राजनेता भी था। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी 5 जनवरी को की गई है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्ध आतंकी नौशाद और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। दोनों दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे और राइट विंग लीडर की हत्या करना चाहते थे। दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। नौशाद पर पूर्व में हत्या के दो मामले दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चलती एक्टिवा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के...

विधायक राम कुमार ने मलपुर में 83 लाख रुपए से बनने वाली सडक़ का किया शुभारंभ

बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर...

Jalandhar News: चलती एक्टिवा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास चलती एक्टिवा को अचानक आग लग...

Jalandhar News: Civil Hospital के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगी आग, शीशे तोड़ घुसे फायरिंग कर्मी, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक आग लगने से मरीजों और उनके परिजनों में...

आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोगाः जिले के अकालसर रोड पर नामदेव गुरुद्वारे के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप से एक हैरान कर देने...