Baddiपंजाबः ऑटो चालक की बदतमीजी पर ASI ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

पंजाबः ऑटो चालक की बदतमीजी पर ASI ने मारा थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में आए दिन कुछ पुलिस कर्मियों की गलत हरकतों के कारण प्रशासन को शर्मिंदा होना पड़ता है। वहीं आज बस स्टैंड के बाहर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एएसआई की वीडियों भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वीडियो में आप देख सकते है कि ट्रैफिक पुलिस का एएसआई एक ऑटो ड्राइवर के मुंह पर मुक्के मार रहा है। ऑटो ड्राइवर का कसूर बस इतना था कि वह सवारी बैठाने के लिए ऑटो को रॉन्ग साइड पर ले आया। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने उसे रोका और कागज दिखाने के लिए कहा। ऑटो का ड्राइवर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा। गुस्साए एएसआई पवन ने ऑटो चालक के मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। वीडियो बनती देख पुलिस कर्मचारी थोड़ा ठंडा हुआ।

ऑटो ड्राइवर पंकज कुमार ने कहा कि वह बीआरएस नगर के लिए सवारी लेने के लिए बस स्टैंड के बाहर खड़ा था। बस स्टैंड ऑटो यूनियन के साथ एएसआई की सेटिंग है। ऑटो यूनियन वालों ने उसे कहा कि हमारे इलाके में किससे पूछकर आए हो। जिसके बाद यूनियन के लोगों ने एएसआई पवन को इस बारे में बताया। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पवन ने गालियां देनी शुरू कर दी। ऑटो ड्राइवर को मुक्के मारने वाले एएसआई पवन ने कहा कि वह कागज नहीं दिखा रहा था, इसलिए उसे गुस्सा आ गया। ऑटो ड्राइवर का चालान किया जाएगा। ऑटो यूनियन के साथ मिलीभगत की बात को नकारते हुए पुलिस कर्मचारी एक किनारा कर गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...